भारत के इतिहास में पहली बार अभिनव राजस्थान पार्टी विधान सभा चुनाव 2018 में स्टाम्प पर शपथ पत्र देकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेगी | अभिनव राजस्थान पार्टी भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार कोई राजनीतिक पार्टी विधानसभा का चुनाव स्टाम्प पर एफिडेविट देकर भाग लेगी । यह एफिडेविट प्रदेश स्तर पर और प्रत्येक विधानसभा के स्तर पर पार्टी द्वारा दिया जाएगा, जिसमें जनता से किए गए वादों को चुनाव जीतने के बाद निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं करने कोई भी व्यक्ति सक्षम न्यायालय में जाकर वादाखिलाफी और धोखे का केस कर सकेगा। ऐसे में पार्टी और जीते हुए सदस्यों को बेदखल करने का अधिकार जनता को मिल जाएगा, जो रिकॉल के अधिकार से भी अधिक प्रभावी और सरल होगा। जी हां, इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा के चुनाव में ऐसी पार्टी ने उतरने की घोषणा कर दी है, जिसका नाम अभिनव राजस्थान पार्टी है। पिछले कई वर्षों के जनजागरण के बाद तैयार किए गए अपने विकास के मॉडल को लेकर अभियान के साथी जनता के सामने जा रहे हैं। गत एक फरवरी को जयपुर के बिड़ला सभागार में अभियान के एक हजार साथियों ने यह ...
Comments
Post a Comment