Posts

अभिनव राजस्थान में क्या होगा

Image
अभिनव राजस्थान में क्या होगा ? (आज पांच और बातें.) 1. राजस्थान में खेती cost free और risk free होगी. पहले वर्ष में साढ़े पांच हजार गाँव इस ‘अभिनव कृषि योजना’ में  जुड़ जायेंगे. फिर दस हजार और फिर बाकी गाँव. शत प्रतिशत फसल लागत और बीमा राशि शासन की तरफ से देय होगी. किसान को लागत और प्राकृतिक नुकसान की एक प्रतिशत भी चिंता नहीं होगी. ग्राम एक इकाई होगा और सभी निर्णय वहीं होंगे. लेकिन मुफ्त कुछ नहीं होगा. बैंक और कृषि विज्ञान के नियम लागू होंगे. सब कुछ राजस्थान के वर्तमान बजट संसाधन के भीतर होगा. 2. पुलिस पीड़ित के घर आकर FIR लिखेगी. किसी को थाने नहीं जाना होगा और न ही ‘साहब नहीं है’, का जवाब सुनना होगा. अब साहब जनता होगी. हर हफ्ते पुलिस पीड़ित को केस की जांच की प्रोग्रेस घर आकर बताएगी. यह जनता की अपनी पुलिस होगी- नेताओं की नहीं. 3. गाँव गाँव में बैठे दरजी, सुनार, सुथार, चर्मकार, कुम्हार, लुहार, ठठेरे और जुलाहे को राजस्थान के प्रमुख उद्यमी माना जायेगा. अब वे मजदूर नहीं होंगे, कलाकार होंगे और उन्हें काम की तलाश में किसी और प्रदेश में नहीं जाना होगा. जो गए हैं, उनको वापिस बुला लेंगे. ...

आवारा सांड

Image
भगवान् सुखदेव की आत्मा को शांति प्रदान करे !! आवारा सांड  शहर हो या गाँव नागरिकों के लिए काल बने हुए है. सरकार ने पिछले दो सालों में स्टांप ड्यूटी (10 %) लगाकर 800 से 900 करोड़ रुपये की आमदनी की है लेकिन आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है.. इस साल लगभग 645 करोड़ रुपये सरकार नंदी गौशालाओं को अनुदान दे चुकी है लेकिन नंदी गौशाला इसका समाधान नहीं कर सकेगी.. # getridoftrampbull   # dopermanentsolution समाधान क्या है ? व्यवस्था का एक नया नाम # अभिनव   # राजस्थान   # पार्टी अभिनव राजस्थान में एक भी गाय और बैल आवारा नहीं डोलेगा। गायों और बैलों का आवारा घूमना और प्लास्टिक की थैलियाँ खाते दिखाई देना हमारे समाज के माथे पर कलंक है। इस कलंक को पहली बार अभिनव राजस्थान में सफलता से धो दिया जाएगा। राजस्थान में पसरी गोचर और व्यर्थ भूमि का विकास करके पालतू और जंगली जानवरों के लिए भरपूर चारे की व्यवस्था की जाएगी। हम इसके लिए नरेगा योजना को गोचर विकास से जोड़ देंगे। पशुपालक इन गोचरों में अपने पशु चरा सकेंगे। हम देशी नस्लों के विकास पर अधिक जोर देंगे औ...

हथाई ग्राम गोगेलाव नागौर में

Image
सूपर हथाई ग्राम गोगेलाव, नागौर में !! आप सभी का दिल से आभार  गोगेलाव की धरती से क्रांति का आग़ाज़. अभिनव हथाई  # गोगेलाव  में पधारकर अपनी सहभागिता प्रद्धान करने के लिए कोटि-कोटि प्रणाम व ह्रदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार। # राजस्थान_पत्रिका  समाचार पत्र व उनकी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद। लोकतंत्र मे मिडिया जनता के लिए बहुत बड़ा स्थम्भ होता है । इस बात को भूलते हुए कुछ सच्च बताने से कतराते है,क्योंकि नेताओं का फोन आ जाता है। मुझे एक कर्मी ने बोला भाई जी हम खबर नही दे सकते।क्योंकि ...................................................................। लेकिन आप भी इस  # राजतंत्र  के कीचड़ से गिरने लग जाओगे तो आम नागरिक क्या उम्मीद करेगा,वर्तमान की लोकतांत्रिक प्रणाली से, आप सच्च को जोर-सौर से छापों जैसे क्रांतिकारी सम्पादकों ने भारत को आजाद करने के लिए निर्डर होकर समाचार प्रकाशित किये थे। उस समय उन पर एक बार पाबंदी तो जरूर लेगी थी,लेकिन देश को लोकतंत्र की ओर लाने के लिए उनका नाम आज भी अमर है,जिनको मै प्रणाम करता हूँ । आऔ हम मिलकर अपनी नई पीढ़ी को उनके सपन...

अभिनव राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक डेगाना में

Image
कल डेगाना में अभिनव राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए.. 1. डेगाना के शिक्षाविद बाबूलाल जी जांगिड. 2. लोहावट, जोधपुर के इंद्र सिंह जी मांगलिया. 3. रायसिंहनगर , गंगानगर के प्रो. मनजीत सिंह. 4. बहरोड़, अलवर के शशि जी यादव सरपंच 5. श्रीकरणपुर, गंगानगर के रणदीप सिंह जी कंग. 6. डॉ अशोक चौधरी जी सयोजंक अभिनव राजस्थान सभी व्यक्तित्व अपने अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ. सभी के संबोधन प्रभावी और उत्साहवर्धक रहे. डॉ अशोक चौधरी जी  ने कहा अभिनव राजस्थान पार्टी की चुनावी संभावनाओं और योजनाओं पर हम 130 से 140 सीटों पर सफल होंगे हमारी योजनाएँ किसानों , कारीगरों और युवाओं पर अधिक focused होंगी रोज़गार और उत्पादन पहला काम. सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह टापरवाडा जी  ने कहा  क्रांति की और देश के जिम्मेदार शिक्षित व उदारवादी नागरिको का समूह जो देश के जमीनी क्षमताओं व आकांक्षाओ की भली भांति समझता है ,जिन्हें ये पता ह कि देश की किसान मजदूर युवा महिला वृध्द की क्या स्थिति ह क्या वर्तमान व्यवस्थाएं ह और क्या व्यवहारिक धरातल पर किया जा सकता ह, अभिनव राजस्थान की...
Image
जयपुर की सड़कों पर अभिनव विचार दौड़ते हुए  -------- आज सुबह घर से ऑफिस के लिए निकला, आधी दुरी पर आगे चलती कार पर नजर पड़ी तो मन झूम उठा लगभग 1 km तक कार के पीछे-पीछे जोश से चलता रहा की कोन मित्र हो सकता है? फिर जैसे ही लाल बती पर रुके मैं पास गया शीशा उतारने को कहाँ की सर अभिनव राजस्थान ? जी हाँ बोलो, मैंने कहाँ क्या है अभिनव राजस्थान ? बोला नई पार्टी आई है राजस्थान में, अच्छा आप जुड़े कैसे ? बोला सोशल मिडिया से, तो इसमें क्या फर्क है दूसरी पार्टियों से ? एक टूक शब्द में सब कुछ समझा दिया की राजनीति नहीं करती, व्यवस्था परिवर्तन की लिखित स्कीम है इस पार्टी के पास. आपने यह बैनर कब लगवाया ? बोला 2 महीने हो गए. अभिनव राजस्थान जनता की जुबान पर चढ़ चूका है. इन्कलाब होना तय है. अभिनव राजस्थान पार्टी की अधिक जानकारी के लिए विजिट करे:  http://www.abhinavrajasthan.org/ अभिनव राजस्थान पार्टी से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन करे : http://abhinavrajasthan.com/ अभिनव राजस्थान पार्टी फेसबुक पर: https://www.facebook.com/abhinavrajasthanabhiyan/ अभिनव राजस्थान पार्टी  y...

Rajasthan Patrika Campaign: Come Become Change maker

Image
धन्यवाद पत्रिका, राजनीति को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त बनाने के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान चेंजमेकर के तहत सच्चे लोकतंत्र स्थापित करने के लिए कारगर साबित होगा, नागौर पत्रिका ने आम जन से राय ली, सभी बदलाव के मुड में है इस व्यवस्था में सुधार चाहते है. एक निराश हो चुके समाज में, मानसिक गुलामी से त्रस्त प्रदेश में, दिल्ली के दखल से परेशान नेताओं में,  आशा की अलख जगाने के लिए. डॉ अशोक चौधरी संयोजंक अभिनव राजस्थान अभियान  भीड़ का भ्रम + पैसे का पांखड +टिकट का टोटका = राजनीति  असल लोकतंत्र + असल विकास = लोकनीति  रेवंत चौधरी, सॉफ्टवेर इंजिनियर  # Changemakers  #bethechane #abhinavrajasthan   

Abhinav Rajasthan manifesto /अभिनव राजस्थान पार्टी का मास्टर प्लान

Image
किसी एक विधानसभा क्षेत्र के लिए अभिनव राजस्थान / Abhinav Rajasthan पार्टी का मास्टर प्लान क्या होगा ? पांच प्रमुख प्राथमिकताएँ होंगी. 1. पूरी ताकत और समर्पण से खेती को बेहतर बनाने का काम होगा. मिट्टी की जांच से लेकर फसल को बेचने तक प्रशासन किसान के साथ हर कदम पर खड़ा होगा. एक ही लक्ष्य होगा – रिस्क फ्री और लाभकारी खेती. पूरा फसल बीमा स्थानीय स्तर पर होगा और फसल के शानदार दाम की गारंटी होगी. बाजार में घाटा होगा तो सरकार सहन करेगी, लाभ होगा तो किसान का. जितना अधिक पैसा इस मुहीम में झोंका जा सकता है, वह पैसा स्थानीय जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के माध्यम से झोंक दिया जायेगा. खेती पनपेगी तो ही बाजार और उद्योग पनपेंगे. पैसा तो खेत में ही उगता है. रोजगार भी उधर ही है. 2. एक कुटीर उद्योग या छोटे उद्योग को जमकर उभारा जायेगा. इससे जिनके पास जमीन नहीं है, उनको और बेरोजगार युवाओं को इन उद्योगों से सक्रियता से जोड़ा जायेगा. इन उद्योगों के लिए डिजाईन, तकनीक, विज्ञापन और बाजार उपलब्ध करवाना सरकार का काम होगा. पर क्वालिटी में कोई समझौता नहीं होगा. ये ‘अभिनव’ ब्रांड के उत्पाद स्...

राजस्थान की उतम अभिनव कृषि और अभिनव उद्योग

आप यह सोचकर देखिये कि....... राजस्थान के सभी परिवार गेहूं की जगह बाजरा-ज्वार-मक्का खाने लग गए हैं. सब्जियों में सांगरी, काचरा, केर, ग्वारफली, मोठ-चंवला की दाल खाने लगे हैं, सेब की जगह बेर खाने लगे हैं, और तिल-मूंगफली का तेल काम में लेने लगे हैं. घी, गाय का प्रयोग कर रहे हैं. मिठाई में लापसी हर तरफ दिखाई दे रही है. स्थानीय रैगरों के बनाये जूते-जूतियाँ पहनने लगे हैं. स्थानीय कुम्हारों के बर्तन काम में लेने लगे हैं. स्थानीय दर्जियों के बनाये कपड़े दुकानों में मिलने लगे हैं. स्थानीय लुहारों द्वारा बनी अलमारियां-कुर्सियां काम आ रही हैं. स्थानीय सुथारों का बनाया फर्नीचर बाजारों में बिक रहा है. स्थानीय छोटे उद्योग, पेन-पेंसिल-साबुन-तेल-पाउडर-टूथपेस्ट-ब्रश से राजस्थान के बाजार को भर रहे हैं. अख़बार-चेनल में राजस्थान की सरकार स्थानीय उत्पादों का जमकर और रोचकता से प्रचार कर रही है. (सरकार का काम ही यही होता है- समाज और बाजार को नई दिशा देना. ‘राज’ करना नहीं !) ऐसा होते ही दो वर्ष में ही राजस्थान की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन आ जायेगा. किसानों, कारीगरों और मजदू...

विद्यालय स्टाफ ने करवाया जल मंदिर का निर्माण

Image
विद्यालय स्टाफ ने करवाया जल मंदिर का निर्माण ... -------------------------------- पंचायत कालड़ी के ग्राम थलांजू स्तिथ राजकीय उत्कर्ष्ट उ. प्रा. वि. थलांजु में विधालय स्टाफ द्वारा नव निर्मित जल मंदिर का निर्माण विद्यालय स्टाफ ने करवाया जिसका एक मार्च को लोकार्पण नागौर विधायक श्रीमान हबीबुर्रहमान अशरफी लाम्बा की अध्यक्षता में समारोह किया गया. विधायक ने ग्रामीणों के समक्ष ज़्यादा से सरकार की योजनाओं का फ़ायदा लेने साथ ही श्रमिक कार्ड बनाने की बात रखी, विधायक में विधालय में एक कमरे बनवाने,स्कूल कर्मोंनत करवाने,मंदिर तक एक KM सड़क डामरीकरण की घोषणा की तथा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गहलोत ने नागौर में करवाए गए विकास कार्य की बात कही , भाजपा नेता नानक राम हुड्डा ने शिक्षा में क्षेत्र में ग्रामीणों कैसे भूमिका निभाए तथा विधालय में पुस्तकालय लगाने की घोषणा की तथा रेवंत चौधरी ने गाँव की मुख्य माँगे विधायक के समक्ष रखे तथा प्रधानाअध्यापक पदमाराम जी ज्याणी ने सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर भँवरलाल,पंचायत समिति सदस्य सोहन घंटीयाला, मदन ढाका,साजनराम मुंड , सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर ...

India's first democratic party "Abhinav Rajasthan Party"

Image
भारत के इतिहास में पहली बार अभिनव राजस्थान पार्टी विधान सभा चुनाव 2018 में स्टाम्प पर शपथ पत्र देकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेगी | अभिनव राजस्थान पार्टी  भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार कोई राजनीतिक पार्टी विधानसभा का चुनाव स्टाम्प पर एफिडेविट देकर भाग लेगी । यह एफिडेविट प्रदेश स्तर पर और प्रत्येक विधानसभा के स्तर पर पार्टी द्वारा दिया जाएगा, जिसमें जनता से किए गए वादों को चुनाव जीतने के बाद निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं करने कोई भी व्यक्ति सक्षम न्यायालय में जाकर वादाखिलाफी और धोखे का केस कर सकेगा। ऐसे में पार्टी और जीते हुए सदस्यों को बेदखल करने का अधिकार जनता को मिल जाएगा, जो रिकॉल के अधिकार से भी अधिक प्रभावी और सरल होगा।  जी हां, इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा के चुनाव में ऐसी पार्टी ने उतरने की घोषणा कर दी है, जिसका नाम अभिनव राजस्थान पार्टी है। पिछले कई वर्षों के जनजागरण के बाद तैयार किए गए अपने विकास के मॉडल को लेकर अभियान के साथी जनता के सामने जा रहे हैं। गत एक फरवरी को जयपुर के बिड़ला सभागार में अभियान के एक हजार साथियों ने यह ...

मृत्युभोज कुरीति पर विद्यार्थियों का नाटक

Image
मृत्युभोज पर राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय थलांजु में 26 जनवरी 2018 को प्रस्तुत नाटक का अंश : परिवार की आर्थिक स्थिति :  परिवार जिसमे 3 पुत्र है परिवार जब छोटा था तब पिता जी जैसे तैसे भी खेती बाड़ी करके और काम चलाया .. थोडा थोडा सभी को पढाया फिर सभी की शादीयां कर दी.. थोड़े साल बाद पुत्र अलग होते गए ... पिताजी के पास एक पुत्र बचा जो उनकी देखभाल कर रहा था ... सब अपने अपने काम -धंधे और मजूरी के लिए बाहर काम पर चल गए.... पिताजी की उम्र अब 70 साल को हो चली है.. सयोंग से पिताजी को कुछ बीमारी लग जाती है जिससे शरीर का कुछ हिस्सा काम करना बंद कर देता है .... पिता जी हालात आए दिन बुरी होती जा रही है.. साथ में रहने वाला पुत्र एक दो बार इधर उधर डॉक्टर के पास ले जाता है लेकिन इलाज के लिए डॉक्टर्स की मोटी रकम देख उसके चहरे पर पसीने आ जाते है.. मन ही मन मारा जा रहा है और भगवान को याद करता ही कैसा दुःख आपने मेरे उपर दिया है ? फिर अपने से अलग हुए भाइयों से मदद मांगता है बाकि के भाई एक बार मदद के लिए आगे आते है और पिता जी इलाज करवा लेते है ... जैसे तैसे करके पिता जी को घर पर लाया जाता है.. उस...

What is abhinav rajasthan

What is Abhinav Rajasthan (For new friends) So, What is Abhinav Rajasthan ? This is the Truly Developed State of Rajasthan. Truly Developed State means that you and your family feel the Development, You smell it, you see it at you doorsteps. And that will happen only through a True Democracy, a people’s system. And that means that the man in any office welcomes you with a smile, is ready to serve at his or her best, and that you believe it to be your own office ! True Development for us means that our family earns that much which enables us to live a dignified life as per the present market values. We have to have a source of income for this purpose. The source may be land, an enterprise or a service. And the administration should create an atmosphere of opportunities. Presently such words are written in our constitution and plan papers but they are only on papers. There is a wide gap between the administration and the people at large. That’s why we say that we need ...
Image
देविन्द्र शर्मा (कृषि विशेषज्ञ ) http://devinder-sharma.blogspot.in/p/about.html देश के किसानों की सबसे बुलंद आवाज़ और हमारे मार्गदर्शक  Devinder Sharma  जी को अभिनव राजस्थान के सयोजंक डॉ अशोक चौधरी जी अभिनव booklet भेंट करते हुए । अभिनव राजस्थान  http://www.abhinavrajasthan.org/ https://www.facebook.com/abhinavrajasthanabhiyan/

अभिनव हथाइयों का दौर

Image
गंगानगर के करणपुर से  आपा नहीँ तो कुण आज नहीँ तो कद श्री करनपुर कस्बे के वकील साथियों को अभिनव राजस्थान पार्टी का परिचय व "राजस्थान की प्यारी सी आवाज़" बुकलेट दी गयी। सर्व श्री गुरदेव सिंघ बडिन्ग , गुरदयाल सिंघ मल्ही ,चीम्मा जी पुर्व सरपंच मुकन गँगा बिशन जी विश्नोई , पुर्व पालिका अध्यक्ष Jugal Kishore Sen जी से राजनीति से आगे लोक नीति की ओर जाने के लिये इस बुकलेट को पढ़ने की गुजारिश की । चुरू जिले  से  आज लसेड़ी गांव में हूँ अभिनव राजस्थान प्रचार के लिए। लसेड़ी में अभिनव राजस्थान का स्वागत। अभी 4 बजे तक लसेड़ी में रहूंगा। काफी लोगों से मिलना बाकी है। लोगों को योजनाएं पंसद आ रही हैं। खास कर, योजनाओं की लिखित में कानूनी गारंटी मिलने की बात से लोग खुश नजर आये। वर्तमान राजनीति द्वारा हो रहे भेदभाव से लोग परेशान हैं। लसेड़ी में अभिनव मित्रों, श्री चांदवीर जी और श्री जगदीश जी का सहयोग मिला। सवाईमाधोपुर से  (गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर में अभिनव राजस्थान पर क्लास, बेअंत सर की , असली लोकतंत्र और असली विकास पर व्याख्यान. उन्हीं की अभिनव रिपोर्ट----सिम्...
Image
RIDE FOR GENDER FREEDOM: --- राकेश कुमार सिंह ( राइडर राकेश ) बिहार के गांव तरियानी छपरा निवासी है उनकी उम्र 43 वर्ष है. उन्होंने चेन्नई से ' राइड फॉर जेंडर फ्रीडम ' साइकिल यात्रा पर निकले थे अब तक वह साढ़े 3.5  वर्षो में 15   राज्यों की लगभग 22,000 किलोमीटर यात्रा पूरी कर चुके है। इस सफर में चेन्नई से शुरू होते हुए पुडुच्चेरी , तमिलनाडु , केरल , कर्नाटक , तेलंगाना , उत्तर प्रदेश , आंध्र प्रदेश , ओडिशा , बिहार , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र , हरियाणा , दिल्ली और पंजाब, राजस्थान तक पहुंचे है। उनका उद्देश्य महिलाओं को समान भागीदारी दिलाने के लिए पूरे देश में साइकिल चला कर जागरूकता फैलाना है एवं एसिड पीड़िताओं के साथ काम कर उनके दर्द और संघर्षो को करीब से समझने की घटना ने उनको भीतर तक झकझोर दिया। भ्रूणहत्या , तेजाब हमला , दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा से जूझ रही देश की आधी आबादी को ' निरीह ' मानने वाली सोच पुरुषों में कब घर कर जाती है , इसलिए उनको मजबूर कर दिया कि देशभर में घूमकर और लोगों से मिलकर इस सोच की वजह जानने की कोशिश करे इसी इरादे से उन्होंने साइ...